Tuesday, October 20th, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 13 उम्मीदवारों की लिस्ट 

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसके मुताबिक पांचवें चरण के उम्मीवारों में श्री सुभा प्रधान, नीरज तमांग जिंबा और बिष्णु प्रसाद शर्मा को शामिल किया गया है। ये तीनों क्रमश: कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और कुर्सियांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा छठे चरण के लिए 5 नामों की सूची जारी की गई है जिसमें सुभाष सिन्हा- करान्दिघी, अमित कमार कुंडू- इताहर, विश्वजीत दास- बगदा (अजा), अशोक कृतोनिया- बनगांव उत्तर (अजा), और सुब्रतो ठाकुर- गायगाट (अजा) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 
बिधाननगर और कटवा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट वहीं सातवें चरण के लिए दो उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल किये गए हैं। सातवें चरण में अशोक लाहीरी- बालुरघाट और लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा- राश बिहारी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा आठवें चरण के लिए तीन नाम सुझाए गए हैं, जिनमें सुब्रतो मोइत्रा-बहरामपुर, देबब्रत माझी-चौरंगी और शिवाजी सिन्हा राय- काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

 

#पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय